फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   embassy officials praised agra police for helping japanese tourists

जापानी पर्यटकों से धोखाधड़ी: आगरा पुलिस ने की मदद, सुरक्षित पहुंचाया दूतावास; सीपी से मिले अधिकारी, जताया आभार

Thu, 08 Jun 2023 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 09:01 AM IST
सार

जापानी पर्यटकों से धोखाधड़ी होने पर आगरा पुलिस ने उनकी मदद की। उन्हें सुरक्षित दूतावास पहुंचाया। इस पर सीपी से मिलकर दूतावास अधिकारियों ने आभार जताया। 

विज्ञापन
embassy officials praised agra police for helping japanese tourists
सीपी डॉ प्रीतिंदर सिंह से मिलते जापानी दूतावास के हेड ऑफ काउंसलर इमाई हिरोयूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत भ्रमण पर आए जापानी पर्यटकों से धोखाधड़ी की गई थी। आगरा में टैक्सी चालक छोड़कर चले गए। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने पर्यटकों की मदद की। पुलिस ने उन्हें दूतावास सुरक्षित पहुंचाया। धोखाधाड़ी करने वालों की गिरफ्तारी की गई। इस पर जापानी दूतावास ने पुलिस की प्रशंसा की है। हेड आफ काउंसलर ने पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से आगरा आकर मुलाकात की।

विज्ञापन

टूर एजेंसी ने जबरन दिया टूर पैकेज

20 मार्च को जापानी पर्यटक सकामोटो कोटा और टेइसी साको से टैक्सी चालक ने जबरन टिप वसूली थी। पर्यटकों को सदर थाना में तैनात एसआई रामनरेश सुरक्षित दिल्ली स्थित दूतावास छोड़कर आए थे। 28 मार्च को इनोयू तात्सुकी को दिल्ली की टूर एजेंसी ने जबरन टूर पैकेज दिया। आगरा लाकर छोड़ दिया। पासपोर्ट अपने पास रख लिया। पर्यटक को थाना पर्यटन में तैनात सिपाही वेदांत तेवतिया सकुशल छोड़कर आए। मामले में पुलिस ने प्रतापगढ़ निवासी सोनू उर्फ लतीफ और अहमद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाउंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे चला ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से मिले हेड आफ काउंसलर

बुधवार को जापानी दूतावास के हेड आफ काउंसलर इमाई हिरोयूकी पुलिस आयुक्त से मिले। पुलिस सहायता और आरोपियों की गिरफ्तारी पर धन्यवाद दिया। पुलिस की प्रशंसा की। इस दौरान दूतावास की सीनियर एडवाइजर सोनिया शर्मा, एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद, थाना प्रभारी पर्यटन रीना चौधरी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed