फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eleven year old girl dies after wall collapses due to rain in Agra

Agra News: बारिश के चलते भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोरी की मौत

Thu, 24 Aug 2023 07:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 07:53 AM IST
सार

आगरा में बारिश के चलते एक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
eleven year old girl dies after wall collapses due to rain in Agra
Agra News: बारिश से दीवार गिरी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा के नई आबादी, आनंद नगर में बुधवार को बारिश में हादसा हो गया। दीवार गिरने से मलबे में 11 वर्षीय बालिका दब गई। आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबा हटाकर बच्ची को निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा शाम साढ़े चार बजे हुआ। आनंद नगर में दीन मोहम्मद के घर के पीछे नाला बह रहा है। उन्होंने घर में पीछे भी एक दरवाजा बना रखा है। उनकी बेटी अलीशा शाम को बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। नाले के बगल के रास्ते से निकल रही थी। नाला बारिश के कारण ओवरफ्लो हो गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Kasganj News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


दीन मोहम्मद के पड़ोसी की दीवार गिरने से अलीशा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी एक घंटे बाद मिली थी। इस पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed