Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elevator stuck for an hour at hospital in agra

UP: अस्पताल में अटक गई लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे मरीज समेत पांच लोग; पुलिस ने ग्राइंडर से दरवाजा काटकर निकाला

Thu, 23 Apr 2026 10:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

लिफ्ट में फंसे पांचों लोग चीखने लगे। मगर मदद नहीं मिल सकी। उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह बाहर निकालने के लिए दरवाजा पीट रहे थे। बाहर कर्मचारी एकत्रित हो गए। मगर लिफ्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। पुलिस ने पहुंचकर ग्राइंडर की मदद से सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Elevator stuck for an hour at hospital in agra
लिफ्ट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के आवास विकास काॅलोनी स्थित जीवन ज्योति हाॅस्पिटल में बृहस्पतिवार को लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इससे मरीज सहित पांच लोग एक घंटे तक फंसे रहे। दरवाजा पीटने और शोर मचाने पर कर्मचारियों को पता चला। मगर पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंसी लिफ्ट आगे नहीं बढ़ सकी। सूचना पर पुलिस पहुंची। एक घंटे बाद ग्राइंडर से लिफ्ट के दरवाजे को काटा गया, तब लोग बाहर आ सके। इनमें एक की हालत खराब थी, हालांकि सभी को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


घटना दोपहर तीन बजे की है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि गांव अंगूठी, जगदीशपुरा निवासी रसीद को अस्थमा की समस्या थी। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जीवन ज्योति हाॅस्पिटल लेकर आए थे। उन्हें चाैथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में ले जा रहे थे। उनके साथ परिवार के रहमान और हकीम आए थे। वह लिफ्ट से जाने लगे। उसमें दो महिलाएं मलपुरा की कमला और बंशी पहाड़पुर की रेनू भी थीं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के दाैरान ही लिफ्ट रुक गई। वह न तो नीचे जा पा रही थीं न ही ऊपर बढ़ पा रही थीं। लिफ्ट में फंसे पांचों लोग चीखने लगे। मगर मदद नहीं मिल सकी। उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह बाहर निकालने के लिए दरवाजा पीट रहे थे। बाहर कर्मचारी एकत्रित हो गए। मगर लिफ्ट को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। पुलिस ने पहुंचकर ग्राइंडर की मदद से सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन

आईसीयू में कराना पड़ा भर्ती
लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहने के कारण रसीद की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों महिलाओं को भी समस्या हुई। वह घबरा गई थीं। वह लिफ्ट से बाहर आने के बाद जमीन पर लेट गईं। उन्हें चिकित्सक ने उपचार दिया। तब उनकी हालत में सुधार हुआ। इस घटना से हाॅस्पिटल में आए लोग भी घबरा गए थे।

 
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
शहर की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लिफ्ट फंसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई लिफ्ट में कर्मचारी होता है। वह लोगों की सहायता करता है। मगर बड़ी संख्या में बिल्डिंग में कर्मचारी नहीं होते हैं। लिफ्ट में फंसने की वजह से लोग घबरा जाते हैं। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि हाॅस्पिटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आई थी। इस वजह से दिक्कत हुई।

ये भी पढ़ें-UP Board Result: पेंटर की बेटी ने रचा इतिहास, आगरा में काजल बनीं जिला टाॅपर; 12वीं में हासिल किए 94.80% अंक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed