{"_id":"641543d50b14d4b1cb0f690d","slug":"electricity-workers-strike-for-72-hours-power-crisis-in-countryside-75-feeders-stalled-102-complaints-in-agra-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Workers Strike: देहात में बिजली संकट, हड़ताल से 75 फीडर ठप, 102 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Workers Strike: देहात में बिजली संकट, हड़ताल से 75 फीडर ठप, 102 शिकायतें
Sat, 18 Mar 2023 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:23 AM IST
सार
हड़ताल पर गई संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि 11 केवी के 75 फीडरों पर ब्रेक डाउन रहा, जिससे उजरई, जारुआ कटरा, खंदौली, गढ़ी टिकैत, भदरौली समेत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही है।
विज्ञापन
गैलाना रोड पर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना और सभा करते संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विद्युत कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल के पहले दिन देहात में बिजली संकट बना रहा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कंट्रोल रूम पर दिन भर ब्रेकडाउन और तार टूटने की शिकायतें आती रहीं। दिनभर में 102 शिकायतें दर्ज की गईं।
हड़ताल पर गई संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि 11 केवी के 75 फीडरों पर ब्रेक डाउन रहा, जिससे उजरई, जारुआ कटरा, खंदौली, गढ़ी टिकैत, भदरौली समेत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही है। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहा, जबकि शहर में टोरंट पावर के क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ा।
विद्युत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति ने गैलाना रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और सभा की, जिसमें संयोजक संजय सागर, युगल किशोर आदि ने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती, हड़ताल पर रहेंगे। संविदा कर्मी भी उनके साथ हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Police Fake encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली; कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
विज्ञापन
हड़ताल पर गई संयुक्त संघर्ष समिति का दावा है कि 11 केवी के 75 फीडरों पर ब्रेक डाउन रहा, जिससे उजरई, जारुआ कटरा, खंदौली, गढ़ी टिकैत, भदरौली समेत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही है। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहा, जबकि शहर में टोरंट पावर के क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति ने गैलाना रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और सभा की, जिसमें संयोजक संजय सागर, युगल किशोर आदि ने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती, हड़ताल पर रहेंगे। संविदा कर्मी भी उनके साथ हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
बिजली न आने पर यहां करें शिकायत
बिजली न आने पर फाेन नंबर 0562 2600718, 9412719627 और 9193303132 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।इन व्यवस्थाओं के दावे
दक्षिणांचल के एमडी अमित किशोर ने दावा किया कि आपात प्रबंधन के लिए रिटायर्ड कर्मचारी लगाए गए हैं। 9500 ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखने, सभी 21 जिलों में 5 रिटायर्ड इंजीनियरों की तैनाती का दावा किया।ये भी पढ़ें - UP Police Fake encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली; कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज