फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity will be generated automatically when people walk you will be surprised by technology

फुटस्टेप मॉडल: लोगों के चलने पर अपने आप बनेगी बिजली, इस तकनीक से रह जाएंगे हैरान

Sat, 18 Jan 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:43 AM IST
सार

डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने फुटस्टेप नाम से एक ऐसा मॉडल बनाया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये ऐसा मॉडल है, जिसके प्रयोग से बिजली बनाई जा सकेगी। जानें कैसे...
 

विज्ञापन
Electricity will be generated automatically when people walk you will be surprised by technology
फुटस्टेप मॉडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोगों की कदमताल से भी भविष्य में बिजली बनाई जा सकेगी। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने एक ऐसा मॉडल बनाया है, जिसे अत्यधिक भीड़ वाले रास्ते पर लगाया जाएगा। जब लोग गुजरेंगे तो उनके कदमाें के दबाव से पैनल दबेगा। उससे बिजली पैदा होगी। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को डीएलएड के प्रशिक्षुओं के लिए जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएलएड प्रशिक्षु छात्र अंशु गौतम, जय राजपूत और निखिल सिंह ने जनरेशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक बाय फुटस्टेप नाम से मॉडल प्रदर्शित किया। अंशु गौतम ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ है, जहां करोड़ों लोग आ-जा रहे हैं। अगर हमारे प्रोजेक्ट को वहां लगाया जाए तो इससे काफी बिजली पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


फंदा लगाने से बज जाएगा सायरन
 हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं के सुसाइड करने के कई मामले सामने आते हैं। प्रशिक्षु एकता सिंह ने मॉडल बनाया है, जिससे सुसाइड करने वाले की जानकारी हाॅस्टल के वार्डन या अन्य को मिल सकती है। उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट पुष्पा कुमारी ने कहा कि विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाने से बच्चों में कल्पनाशीलता एवं नवीन सोच का विकास होता है। निर्णायक जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ गौतम एवं डॉ. पीके वार्ष्णेय रहे। प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed