फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity was out for seven hours, 25 thousand people were troubled

Agra News: सात घंटे गुल रही बिजली, 25 हजार लोग रहे परेशान

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity was out for seven hours, 25 thousand people were troubled
कासगंज में बिलराम हजारा  नहर पर लाइट ठीक करते कर्मी ।
कासगंज। कोतवाली फीडर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब एक दर्जन बस्तियों के 25 हजार से अधिक लोग बुधवार को सात घंटे से अधिक समय तक बिजली की समस्या से जूझते रहे। सुबह फॉल्ट के चलते हुई इस गड़बड़ी के कारण उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसका असर उनकी दिनचर्या के नियमित कार्यों पर भी पड़ा। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति पुन: सुचारू होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। दरअसल, कोतवाली फीडर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुधवार को करीब सुबह आठ बजे से बाधित हो गई। इससे बिलराम गेट, बोहरान गली, तहसील रोड, मीना बाजार, गली डॉ. छेदालाल, गली पचौरिया, चोला गली, कूंचा रोशन लाल सहित एक दर्जन से अधिक बस्तियों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया। इससे लोगों को सुबह पेयजल की व्यवस्था करने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें हैंडपंप आदि की मदद लेनी पड़ी। वहीं, दोपहर के समय गर्मी से बेहाल होना पड़ा। एक दिन पूर्व भी इन बस्तियों में 10 घंटे तक बिजली का संकट पैदा हो गया था। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed