{"_id":"64c156e8effc7b4f180489e6","slug":"electricity-theft-report-against-seven-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-1749-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सात के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सात के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
Wed, 26 Jul 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर में विद्युत निगम के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ मंगलवार की रात बिजली चेकिंग की। सात घरों में बिजली चोरी होते मिली। बिजली चोरी करने में प्रयोग की जा रही केबल को जब्त किया गया।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बेवर के मोहल्ला कुचलिया, जीटी रोड, पुराना बाजार, सदर चौराहा, अस्पताल तिराहा क्षेत्र में चेकिंग की गई। अवर अभियंता रजनीकांत राय ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि अधिक लाइन लॉस और फाल्ट होने वाले क्षेत्रों की सूची बनाई गई। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान न तो कहीं फाल्ट हुए और न ही कहीं लो वोल्टेज की समस्या आई। कई दिनों से नगर में फाल्ट के बाद आपूर्ति बाधित होती थी। लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहते थे। चेकिंग अभियान के बाद निर्बाध आपूर्ति मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।