{"_id":"6511c402860f48b9ec053dbb","slug":"electricity-supply-will-be-disrupted-for-six-days-and-five-and-a-half-hours-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-4985-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छह दिन साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छह दिन साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Mon, 25 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
छह दिन साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
-पॉवर हाउस उपकेंद्र के तीन फीडर रहेंगे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्यत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र में रीवैंप्ड योजना के तहत विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते 26 सितंबर से छह दिन तक पॉवर हाउस उपकेंद्र के तीन फीडराें की आपूर्ति प्रतिदिन साढ़े पांच घंटे तक बाधित रहेगी।
पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में आगामी छह दिनों तक विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए अशोका बिल्डकॉन कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी की ओर से अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल को पत्र भेजकर बिजली कटौती के संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पॉवर हाउस उपकेंद्र के खरपरी फीडर, टाउन-2 और टाउन-4 फीडर की बिजली आपूर्ति 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक दिन में साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगी। ये कटौती सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।