{"_id":"647e19e5a7638a64fa08ed90","slug":"electricity-supply-to-22-villages-stalled-due-to-storm-and-rain-mainpuri-news-c-25-1-181135-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आंधी-बारिश से 22 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आंधी-बारिश से 22 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Mon, 05 Jun 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शहर में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। आंधी थमने के बाद शहर की आपूर्ति चालू कर दी गई। देहात क्षेत्र के 22 गांव में देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। रविवार की रात नौ बजे तेज हवाओं के साथ आंधी आई। आंधी के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। आंधी और बारिश के बीच एतियात के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी और बारिश थमने पर रात लगभग 10 बजे शहर की आपूर्ति चालू कर दी गई। आंधी से देहात के कुर्रा और एलाऊ क्षेत्र में बिजली के तार और पोल टूटने से दोनों क्षेत्रों में 22 गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आंधी और बारिश थमने के बाद कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति चालू करने की कोशिश की लेकिन अंधेरा और पानी भरा होने के कारण आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
सोमवार की सुबह से बिजली विभाग की सात टीमें टूटे तारों को जोड़ने में जुट गईं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि कुछ स्थानों पर ताल और पोल टूटने की सूचना मिली थी। वहां संबंधित एसडीओ और जेई की देख रेख में टीमों को भेजकर बिजली आपूर्ति चालू कराने का कार्य किया जा रहा है। देर रात तक सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।