फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply to 10,000 houses was disrupted for 10 hours, people got worried

Agra News: 10 घंटे 10,000 घरों की विद्युत आपूर्ति रही बाधित, लोग हुए परेशान

Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 10,000 houses was disrupted for 10 hours, people got worried
कासगंज। शहर में शनिवार को बारिश के समय भिटौना बिजली घर की 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में तकनीकि खामी आने के कारण शहर के प्रभुपार्क फीडर से जुड़े 10,000 घरों की आपूर्ति 10 घंटे ठप रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 10 घंटे तक आपूर्ति ठप होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को पानी के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। खामी को दूर करने में बारिश भी बाधा बनी रही। लगातार बारिश होने के कारण विद्युतकर्मियों को खामी सही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 6 बजे बारिश के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति गुल हुई। सुबह का समय होने के कारण लोगों को दिनचर्या के काम निपटाने में दिक्कतें हुईं। लोगों ने जहां-तहां हैंडपंप से पानी जुटाया, लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों की दिक्कतें बढ़ती चली गईं। लोग बार-बार विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मियों को फोन लगाते रहे, लेकिन कहीं से आपूर्ति मिलने की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। शाम करीब 3:30 बजे करीब विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। तब लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed