फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply remained stalled for 12 hours, population of 15 thousand remained in distress.

Agra News: 12 घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप, 15 हजार की आबादी रही बेहाल

Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained stalled for 12 hours, population of 15 thousand remained in distress.
अमांपुर। कस्बा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण करीब 12 घंटे बाधित रही। आपूर्ति ठप होने से करीब 15 हजार की आबादी बेहाल रही। रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र में शनिवार की रात 12 बजे अचानक विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब 12 गांव विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। पूरी रात जब बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पूरी रात गुजरने के बाद भी जब सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग परेशान होने लगे। सुबह दैनिक क्रियाओं से निवृत होने के लिए उनकी पानी की मोटर व सबमर्सिबल नहीं चल सके। इससे सुबह खेतों पर जाने वाले किसान परेशान रहे। वहीं रविवार को देर तक सोने के अरमानों पर भी पानी फिर गया। कई लोगाें के मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। वहीं इनवर्टर भी जवाब दे गए। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को ठीक करने के बाद करीब दोपहर में 12 बजे ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 12 गांव रहे प्रभावित
बिजली की लाइन में फाॅल्ट हो जाने के कारण क्षेत्र के गांव शेरपुर नगला गढ़ी नगला मोती नगला पोपी, नादर मई बरसोडा,जीवन, खेरिया, नगला भोजराज, अलीपुर, अभयपुरा, फकोता आदि गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे इन गांवों में रह रहे करीब 15 हजार ग्रामीण प्रभावित हुए।
रात में किसानों को करना पड़ा सिंचाई के लिए इंतजार
आधी रात से लेकर दिन के 12 बजे तक किसानों को सिंचाई के लिए खेतों पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। वह रात में बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन बिजली दोपहर में 12 बजे ही आ सकी। साथ ही चक्की उद्योग सहित अन्य लघु उद्योग भी बिजली न मिलने के कारण ठप रहे। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों को चोरी होने का खतरा भी है।

ग्रामीणों से बातचीत:
- रात में ही फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते खेत की सिंचाई नहीं हो पाई। सारी रात इसी आस से जागते रहे कि शायद अब बिजली आए, लेकिन नहीं आई। - इंद्रपाल

- रात्रि के समय बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से क्षेत्र में चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बिजली न होने से अन्य समस्याएं भी रहती हैं। - आधार सिंह

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र की लाइन में फाल्ट हो जाने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - रामजीत राम, अवर अभियंता
- रात में ही फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते खेत की सिंचाई नहीं हो पाई। सारी रात इसी आस से जागते रहे कि शायद अब बिजली आए, लेकिन नहीं आई। - इंद्रपाल


- रात्रि के समय बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से क्षेत्र में चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही बिजली न होने से अन्य समस्याएं भी रहती हैं। - आधार सिंह

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र की लाइन में फाल्ट हो जाने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - रामजीत राम, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed