फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply could be started in the city after 36 hours

36 घंटे बाद शहर में शुरू हो सकी विद्युत आपूर्ति

Fri, 17 Sep 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply could be started in the city after 36 hours
केवी लाइन से पेड़ हटवाते अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल और एसडीओ पदम गर्ग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लगातार 24 घंटे तक तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जिले भर में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त कर दी। बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रही। विद्युत निगम ने 36 घंटे बाद शहर की आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में ही तेज हवा और बारिश के चलते शहर के सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई थी। शाम पांच बजे तक विद्युत निगम ने शहरी क्षेत्र की अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति तो चालू कर दी, लेकिन देवी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। दरअसल यहां उपकेंद्र की 33 हजार केवी लाइन पर कई जगह पेड़ टूटकर गिए गए थे। इससे खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उपकेंद्र की आूपर्ति बंद होने से देवी रोड, मदार दरवाजा, मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, सौतियाना, कटरा, घंटाघर, सदर बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रही। रात में ही विद्युत निगम की टीम ने काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रात में अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल और उप खंड अधिकारी प्रथम पदम गर्ग ने खुद उपस्थित रहकर लाइन पर गिरे पेड़ हटवाए और लाइनें सही कराईं। इसी दौरान खंभा लगाने के लिए गई एक हाइड्रा खेत में फंस गई जिससे रात में काम प्रभावित हो गया। बृहस्पतिवार रात के बाद दिन में भी विद्युत निगम की टीम लाइन सही करने में जुटी रही। शुक्रवार को दिन में तीन बजे के करीब आपूर्ति चालू नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 घंटे तक बड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान रहे। न तो शाम को बिजली आई और न ही सुबह ऐसे में पानी की किल्लत बढ़ गई। हाल ये रहा कि लोगों को नहाने के लिए दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिला। सुबह हैंडपंपों पर लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए भी कतार में खड़ा होना पड़ा। इसके साथ ही टंकी से भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
तेज हवा के साथ हुई बारिश से ग्रामीण अंचल में भी बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। भोगांव, बेवर, बिछवां, किशनी, कुरावली, कुसमरा, करहल और बरनाहल क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार शाम तक भी आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। विद्युत निगम का कहना है कि टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं, कई जगह जलभराव के चलते खंभे बदलने में समस्या आ रही है।

रात भर विद्युत निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी लाइनें सही करने में जुटे रहे। बारिश के चलते काम में समस्या आई। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति चालू हो गई है, जल्द ही ग्रामीण अंचल की आपूर्ति भी चालू हो जाएगी।
अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed