फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity remained disrupted in many areas due to rain, people worried

Agra News: बारिश से कई इलाकों में बिजली रही बाधित, लोग परेशान

Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted in many areas due to rain, people worried
बारिश के चलते कुसमरा में ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को सही कराने पहुंचे अ​धिकारी। - फोटो : बारिश के चलते कुसमरा में ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को सही कराने पहुंचे अ​धिकारी।
मैनपुरी। जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश से गेहूं की फसल को जीवनदान मिला है जबकि आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित है। बारिश के चलते जिले कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिले भर में रुक-रुककर बिजली बाधित होती रही। इससे बिजली विभाग के अधिकारी भी परेशान रहे। शुक्रवार की रात से जिले में बादल छाने के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है। शनिवार की रात भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। रविवार को कई बार बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते गेहूं किसानों ने राहत की सांस ली है हालांकि सरसों और आलू की फसल को लेकर किसान चिंतित है। तेज हवा के साथ यदि तेज बारिश होती है तो गेहूं की फसल में भारी नुकसान होगा। वहीं तेज बारिश होने पर आलू की फसल में भी नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते सबसे बड़ी परेशानी बिजली आपूर्ति को लेकर रही। शहर में करहल रोड स्थित उपकेंद्र से संबंधित अंडर ग्राउंड 33 केवीए बिजली केबल में फॉल्ट हो गया इसके चलते शहर के मोहल्ला अग्रवाल, बजाजा बाजार, स्टेशन रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही पावर हाउस से संबंधित लाइन में फाल्ट होने से आवास विकास कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, नगला गोवर्धन, अवध नगर और पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित लोग रहे परेशान
कुसमरा। शनिवार की रात सब स्टेशन पर लगे 5 एमबीए के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हो गया और आपूर्ति बाधित हो गई। एसएसओ ने फॉल्ट की सूचना अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर को दी। सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता ने फॉल्ट को ढूंढवाया लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। जिसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी। सुबह अधीक्षण अभियंता रविप्रताप, अधिशाषी अभियंता राधेश्याम यादव, टेस्टिंग टीम के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश, एसडीओ टेस्टिंग रविप्रकाश, घनश्याम बाबू पहुंचे और तकनीकी टीम ने फाल्ट सही ना होने पर सब स्टेशन कर लगे 10 एमबीए ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति शुरू कराई। दोपहर बाद शुरू हुई आपूर्ति के बाद नगर के लोगों ने पानी आदि का इंतजाम किया। करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



बारिश में कई क्षेत्रों में फॉल्ट हुए थे। अधिकतर फॉल्ट ठीक करा दिए गए हैं कुछ जगह पर अभी भी काम चल रहा है।
रवि प्रताप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed