फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity,protest,employe,andolan

बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना

Mon, 15 Feb 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
electricity,protest,employe,andolan
पावर हाउस पर प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अपनी मांगों को लेकर विद्युत वितरण निगम में कार्यरत टीजी-2 कर्मचारियों ने सोमवार को पावर हाउस स्थित कार्यालय में धरना दिया। कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द से जल्द शासन से मांगों पर सुनवाई करने के लिए कहा है। वहीं आंदोलन के अगले चरण पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सभी टेक्निकल ग्रेड-2 कर्मचारियों ने राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन भी किया। संगठन के जिलाध्यक्ष हृदेया कुमार ने कहा कि लंबे समय से संगठन समयबद्ध वेतनमान लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करने और प्रोन्नति में समय सीमा खत्म करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई जिला स्तरीय समस्याओं के निराकरण की भी मांग की जा रही है। लेकिन विद्युत प्रबंधन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिला सचिव केके सोलंकी, सत्यभान सिंह, अरविंद सिंह, आशीष कुमार, पीतम सिंह, जतेंद्र सिंह, अनूप कुमार, जनवेंद्र सिंह, कादिर, उमेर हसन, शिवनरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed