फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity office surrounded over increased smart meter bills, agreement reached on three points after a six-hour protest, including refunds for high bills.

Agra News: स्मार्ट मीटर बिलों की वृद्धि पर विद्युत कार्यालय का घेराव, 6 घंटे के धरने के बाद तीन बिंदुओं पर हुए समझौते, ज्यादा बिल आने पर वापस करेगा पैसा

Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity office surrounded over increased smart meter bills, agreement reached on three points after a six-hour protest, including refunds for high bills.
शमसाबाद। स्मार्ट मीटर के बिलों में बेतहाशा वृद्धि और बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को महिला-पुरुष सड़कों पर उतरे। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव किया। लगभग 6 घंटे तक धरना चला। उन्होंने उपखंड अधिकारी धिमश्री राजेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारत सिंह ने बताया कि तीन बिंदुओं पर समझौता हुआ है। अप्रैल में काटे गए बिजली कनेक्शनों को फिर से जोड़ा जाएगा। उपभोक्ता चेक मीटर लगवाकर बिलों की जांच कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिल आने पर विभाग पैसा वापस करेगा। पुराने बकाया बिल वाले उपभोक्ता आधा पैसा जमा कर कनेक्शन चालू करवा सकते हैं। हरिओम जैसे उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के बाद भी बिजली काटने की शिकायत की। हरिओम का कहना है कि मेरा पिछला बिल 1166 रुपए का था जिसे मैंने 22.04.2026 में 1500 रुपए जमा किए थे लेकिन आज सोमवार को सुबह मेरी लाइट बंद कर दी गई। ग्राम करौधना निवासी देश दीपक ने बताया है कि 5 दिन से डीपी फुकी पड़ी है, घरों में लाइट नहीं आ रही है, बच्चे गर्मी से बिलख रहे हैं लेकिन फिर भी प्रतिदिन 35 रुपये काटने के मैसेज फोन पर आ रहे हैं। उपस्थित लोगों में कामरेड भारत सिंह, राम प्रकाश धाकरे, बच्चू सिंह तोमर, प्रमोद कुमार, चोब सिंह, मोहन सिंह, पूरन सिंह नागर, महाराज सिंह, शिवलाल, महिलाओं में माया देवी, गीता, रूपमती, प्रेमवती, किशन देवी, यशोदा, अनार देवी, ओमवती, सरोज देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed