{"_id":"62cb1254072f9801660322b5","slug":"electricity-of-four-villages-cut-off-due-to-outstanding-bills-mainpuri-news-agr539723286","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल होने पर चार गांव की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल होने पर चार गांव की बिजली काटी
विज्ञापन
मैनपुरी। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक् ताओं के खिलाफ बिजली विभाग अभियान चला रहा है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर विद्युत उपकेंद्र मंछना से संबद्ध चार गांवों की बिजली काट दी गई है। बिजली काटे जाने से परेशान नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने रविवार को गांव में रखे ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर बिजली चालू कराने के लिए प्रदर्शन किया।
विद्युत उपकेंद्र मंछना से संबद्ध चार गांव रैपुरा, विजयपुर, नगला नैनसुख, नगला झाला की बिजली विभाग ने बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर दो दिन पहले बिजली काट दी है। गांव के लोगों पर हजारों रुपयों का बिल बकाया चल रहा है। बिजली जलाने के बाद भी ग्रामीण लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। पूरे गांव की बिजली काटे जाने से वह लोग ज्यादा परेशान हैं। जो नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं। नियमित बिल जमा करने वालों ने रविवार को रैपुरा में रखे ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिन लोगों के बिल बकाया हैं उनकी बिजली काटी जानी चाहिए। जो लोग नियमित रूप से बिल जमा कर रहे हैं। उनकी बिजली काटना तो पूरी तरह गलत है। इस मौकेे पर श्याम बिहारी, लटूरी सिंह, धनदेवी, राजेंद्र सिंह, सुदेश, प्रभूदयाल, कालीचरन, मेवाराम, मुरारी, सत्यराम, सतीश मौजूद रहे। जेई रवींद्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों पर लाखों रुपया बकाया है। कनेक्शन लेने के बाद से बिल जमा नहीं किए हैं। बिल बकाया होने पर बिजली काटी गई है।
अधिक भेजे गए बिल
रविवार को गांव पहुंचे आम आदमी पार्टी केे उपाध्यक्ष राजू यादव, जिला सलाहकार कमलेश कुमार शाक्य ने आरेाप लगाया कि बिजली विभाग मनमाने बिल भेज रहा है। बिल नियमित रूप से नहीं भेजे जाते हैं। गांव के बेंचेलाल का 37 हजार, रनवीर सिंह का 21 हजार, राजेश कुमार का 94 हजार, रामप्रकाश का 16 हजार, सुनीता देवी का 17 हजार, उमादेवी का 25 हजार का बिजली बिल भेजा गया है।