{"_id":"5eac52df8ebc3e90896a1977","slug":"electricity-mainpuri-news-agr440091410","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ ने सब स्टेशन पर डाला ताला, आठ घंटे आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसओ ने सब स्टेशन पर डाला ताला, आठ घंटे आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
01एमएनपी-22-कुसमरा के विद्युत उपकेंद्र पर लटकता ताला
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। नगर के बिजली सब स्टेशन पर एसएसओ ने शुक्रवार की सुबह ताला जड़ दिया। इससे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। आठ घंटे लोगों को गर्मी में बिजली कटौती से जूझना पड़ा। बाद में जानकारी होने पर अवर अभियंता ने दूसरे एसएसओ को भेजकर आपूर्ति शुरू कराई।
शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे नगर की बिजली अचानक चली गई। सुबह नौ बजे तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने जानकारी जुटाई। पता चला कि सब स्टेशन पर काम होने के चलते आपूर्ति बंद है और 12 बजे चालू हो जाएगी। दोपहर बाद भी जब आपूर्ति चालू नहीं हुई तो लोग बिजली घर जा पहुंचे। यहां तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑफिसर) स्वदेश सिंह ने बताया कि वे लगातार तीन दिनों से ड्यूटी कर रहे हैं। दूसरा एसएसओ ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। लोगों ने जब बिजली सही कराने के लिए कहा तो वह सब स्टेशन पर ताला डालकर चले गए। बाद में किसी ने अवर अभियंता को सूचना दी तो उन्होंने लाइनमैन अवनेश सिंह को भेज कर डेढ़ बजे आठ घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई।
शटडाउन के चलते आपूर्ति बंद रही है। सब स्टेशन पर ताला लगने जैसी कोई जानकारी नहीं है। आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
रविशंकर, अवर अभियंता।