{"_id":"5ea6feda8ebc3e903e7197d4","slug":"electricity-mainpuri-news-agr439467641","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे 126 पोल, तीन सौ गांवों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे 126 पोल, तीन सौ गांवों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
27एमएनपी-12-ग्रामीण अंचल में टूटे पोल को बदलवाते बिजली विभाग के कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार शाम को आई आंधी ने जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी। एक सैकड़ा से अधिक बिजली के पोल टूटने के चलते तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार शाम से ही जुटी टीमों ने सोमवार शाम तक ढाई सौ गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी, लेकिन आधा सैकड़ा गांवों की आपूर्ति सही नहीं की जा सकी। ऊर्जा मंत्री ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर नुकसान व योजनाओं की समीक्षा की। आंधी के चलते जिले में 126 बिजली के पोल टूट गए थे। इससे 25 बिजली घरों से जुड़े तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। शाम को छह बजे बारिश रुकने के बाद बिजली विभाग ने काम शुरू किया था। सभी अवर अभियंता के नेतृत्व में जिले भर में टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने रात दस बजे तक 19 बिजली घरों से जुड़े लगभग 150 गांवों की आपूर्ति चालू कर दी। वहीं सोमवार को शाम तक अन्य सौ गांवों की भी आपूर्ति शुरू करा दी गई। लेकिन कोसमा और चंदीकरा फीडर की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। वहीं दो दर्जन से अधिक बिजली पोल भी नहीं बदले जा सकेग। इससे 50 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। इन गांवों में मंगलवार दोपहर तक आपूर्ति चालू हो सकेगी।
ऊर्जा मंत्री ने भी ली जानकारी
सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली विभाग को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने किसान आसान किस्त योजना की भी समीक्षा की।
अब तक लगभग 250 गांवों में आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जहां अधिक नुकसान हुआ हैं, उसे सही कराया जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक सभी गांवों में आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।