फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity failure in a dozen villages for 12 hours, villagers worried

कासगंज: एक दर्जन गांव की 24 घंटे तक बिजली गुल, परेशान रहे ग्रामीण; मोबाइल तक हुआ स्विचऑफ

Mon, 11 Sep 2023 02:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 11 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। यहां 8-10 घंटे तो छोड़िए 24 घंटे के लिए बिजली गुल हुई तो ग्रामीण तिलमिला गए। 
 

विज्ञापन
Electricity failure in a dozen villages for 12 hours, villagers worried
बिजली गुल... - फोटो : ani

विस्तार

कासगंज के अमापुर कस्बा के ग्रामीण इलाकों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। एक दर्जन गांव में लगभग 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति बंद है। लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं आटा चक्की, स्पेलर सहित अन्य विद्युत पर आधारित उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


यहां की बत्ती रही गुल 

क्षेत्र के गांव अभयपुर, अलीगपुर, फकौता, सेविका, नादरमई, नगला गढ़ी, बरसौड़ा, ग्राम जीगन सहित अन्य ग्रामों में शनिवार की दोपहर हुई बारिश के बाद से बिजली गुल हो गई। पिछले 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्रामों में जहां सबमर्सिबल नहीं चलने से पेयजल के लिए दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आटा चक्की, स्पेलर सहित अन्य लघु उद्योग भी प्रभावित हैं। यहां तक लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान हैं। विद्युत इन्वर्टर आदि भी डिस्चार्ज होने से परेशानी बढ़ी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल के पास चार सितारा होटल के तीसरे फ्लोर से गिरा एमआर, रात में किसी को नहीं चला पता; सुबह मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

ये की गई मांग 

लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन में 8 से 10 घंटे बिजली मिलती हैं। उसमें वोल्टेज कम रहते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed