फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity disconnected three villages

Agra News: तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कराई

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
electricity disconnected three villages
3एमएनपी-21-शहर में बिजली चेकिंग करते बिजली विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
किशनी। एसडीओ किशनी रजत शुक्ला ने शुक्रवार को जेई ओमप्रकाश सिंह के साथ उपकेंद्र चौराईपुर का निरीक्षण किया। कसद्द, बदनपुर, लालपुर में शत प्रतिशत बकाया होने पर आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

उपकेंद्र के नगला राय, नगला बहेली, बलमपुर में शत प्रतिशत बकाया होने पर तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। उपकेंद्र लेखराजपुर के गांव कसद्द एवं बदनपुर पहुंचकर डोर टू डोर नॉक कर बिल जमा करने को कहा। किसी ने बिल जमा नहीं किया। लालपुर में एक भी कनेक्शन नहीं होने पर तीनों गांव के बाहर से 11 केवी के तारों को उतारकर आपूर्ति बंद करा दी। कसद्द में 40 कनेक्शन पर आठ लाख रुपया, बदनपुर में 30 कनेक्शन पर सात लाख रुपया बिल बकाया है। नगला राय में 55 कनेक्शन पर 13 लाख रुपया, नगला वहेली में 15 कनेक्शन पर चार लाख रुपया का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र में एसडीओ पदम गर्ग ने गोपाल नगर और कचेहरी रोड क्षेत्र में चेकिंग की। सात लोग विद्युत चोरी करते मिले। एसडीओ बरनाहल दिलीप भारती ने उपकेंद्र बरनाहल एवं कोसमा क्षेत्र के गांव भैंसामई, बलपुरा, ककर्रा, नगला फूल सहाय और कोसमा में चेकिंग की। एक नलकूप, एक आटा चक्की सहित तीन घरों में विद्युत चोरी मिली। जेई शुभम मदेशिया ने करहल के मोहल्ला सिरसागंज रोड, बालाजीपुरम और मोहल्ला कास्वान में चेकिंग की। नौ लोग विद्युत चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ विद्युत थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed