{"_id":"6675025faf257ece2f04a82e","slug":"electricity-department-team-entered-the-house-like-thieves-there-was-a-huge-uproar-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चोरों की तरह विद्युत विभाग की टीम ने घर में किया प्रवेश, इस हरकत के बाद जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चोरों की तरह विद्युत विभाग की टीम ने घर में किया प्रवेश, इस हरकत के बाद जमकर हुआ हंगामा
Fri, 21 Jun 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:02 AM IST
सार
विद्युत विभाग की टीम ने दीवार फांदकर घर में चोरों की तरह प्रवेश किया। टीम की इस तरह की हरकत के बाद हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की, साथ ही थाने में भी तहरीर दी।
विज्ञापन
बिजली हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के किरावली, मिढ़ाकुर के मजरा नगला भालरा में चेकिंग के लिए गई विद्युत टीम से ग्रामीणों का विवाद हो गया। आरोप है कि टीम ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया। महिलाओं ने विरोध किया तो एसडीओ ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी। प्रकरण की थाने में तहरीर देने के साथ सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।
थाना किरावली क्षेत्र के गांव नगला भालरा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह काम से बाहर गए थे। महिलाएं नहा रही थीं। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आरोप है कि एसडीओ किरावली, अवर अभियंता विजिलेंस टीम एवं अन्य संविदा कर्मचारियों के साथ चेकिंग के लिए दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए।
महिलाओं ने विरोध किया तो एसडीओ ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों से टीम का विवाद हुआ। बाद में भीड़ के दबाव देखकर कर्मचारी भाग गए। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के साथ थाना किरावली में तहरीर दी है। अधिशासी अभियंता किरावली अरविंद पांडेय का कहना है कि विजिलेंस टीम के साथ टीम चेकिंग के लिए गई थी। कई जगह विद्युत चोरी पकड़ी गई। विवाद की जानकारी नहीं है।