फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity department team entered the house like thieves there was a huge uproar

Agra: चोरों की तरह विद्युत विभाग की टीम ने घर में किया प्रवेश, इस हरकत के बाद जमकर हुआ हंगामा

Fri, 21 Jun 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

 विद्युत विभाग की टीम ने दीवार फांदकर घर में चोरों की तरह प्रवेश किया। टीम की इस तरह की हरकत के बाद हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की, साथ ही थाने में भी तहरीर दी। 
 

विज्ञापन
Electricity department team entered the house like thieves there was a huge uproar
बिजली हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के किरावली, मिढ़ाकुर के मजरा नगला भालरा में चेकिंग के लिए गई विद्युत टीम से ग्रामीणों का विवाद हो गया। आरोप है कि टीम ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया। महिलाओं ने विरोध किया तो एसडीओ ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी। प्रकरण की थाने में तहरीर देने के साथ सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


थाना किरावली क्षेत्र के गांव नगला भालरा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह काम से बाहर गए थे। महिलाएं नहा रही थीं। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आरोप है कि एसडीओ किरावली, अवर अभियंता विजिलेंस टीम एवं अन्य संविदा कर्मचारियों के साथ चेकिंग के लिए दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


महिलाओं ने विरोध किया तो एसडीओ ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों से टीम का विवाद हुआ। बाद में भीड़ के दबाव देखकर कर्मचारी भाग गए। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के साथ थाना किरावली में तहरीर दी है। अधिशासी अभियंता किरावली अरविंद पांडेय का कहना है कि विजिलेंस टीम के साथ टीम चेकिंग के लिए गई थी। कई जगह विद्युत चोरी पकड़ी गई। विवाद की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed