{"_id":"5ece5d2657ab3d263e207f81","slug":"electricity-department-line-hold-from-banyan-tree-pole-show-peace","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की कारगुजारीः पोल लगाकर बरगद के पेड़ से खींच दिए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की कारगुजारीः पोल लगाकर बरगद के पेड़ से खींच दिए तार
Wed, 27 May 2020 05:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 May 2020 05:59 PM IST
सार
नलकूप के पास लगे बरगद के पेड़ में इंसुलेटर लगाकर बिजली के तार खींच कर आपूर्ति शुरू कर दी
विज्ञापन
बरगद के पेड़ से खींच दिए तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली विभाग की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। विभाग के मातहत हादसों को लेकर कभी गंभीर दिखाई नहीं देते। इसका जीता जागता उदाहरण भिटौना गांव में है। वहां पर विभाग ने एक बरगद के पेड़ पर इंसुलेटर लगाकर कर नलकूप चलाने के लिए तार खींच दिए।
इससे कभी भी हादसा हो सकता है। यह हालात तब हैं जबकि विभाग ने एक पोल भी यहां पर लगाया है हालांकि जानकारी होने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और बिजली विभाग के अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भिटौना में एक निजी नलकूप के लिए किसी ने बिजली का कनेक्शन करीब दो साल पहले लिया गया था। विभाग ने नलकूप के पास लगे बरगद के पेड़ में इंसुलेटर लगाकर बिजली के तार खींच कर आपूर्ति शुरू कर दी। इस अस्थाई व्यवस्था के कुछ दिन बाद एक बिजली का पोल भी इसी पेड़ के पास लगा दिया। लेकिन इस पर आज तक तार नहीं खींचे गए हैं।

Trending Videos
बरगद के पेड़ से खींच दिए तार
- फोटो : अमर उजाला
बरगद के पेड़ से ही आपूर्ति चल रही है। इससे लगातार बड़े हादसे का डर बना हुआ है। जब यह मामला प्रशासन के सामने आया तो एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अफसरों से बात की है। इसके बाद बिजली विभाग के अफसरों ने अधीनस्थों से जानकारी ली। दावा किया है कि जल्द ही पेड़ से तार हटाकर पोल पर लगा दिए जाएंगे।
मामला संज्ञान में आया उसके बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की। इस तरह की अनदेखी क्यों कि गई है। तत्काल व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए हैं।- ललित कुमार, एसडीएम।
संबंधित अबर अभियंता को मौके पर भेजा है और निर्देश दिए हैं कि बिजली के तार पेड़ से हटाकर पोल पर लगाए जाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत।