फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity Corporation team attacked, beaten with sticks

Agra News: विद्युत निगम की टीम पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 10 Nov 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation team attacked, beaten with sticks
दन्नाहार। गांव बम्होरी में सोमवार दोपहर बकाया वसूली व चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटकर भगा दिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। विद्युत उपकेंद्र घिरेार के संविदाकर्मी लाइनमैन थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बम्होरी में बकाया बिल वसूली व चेकिंग के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे संविदा कर्मी अजय कुमार, धर्मेंद्र, जोर सिंह, देव यादव, कुलदीप, पवन ने बकायेदारों के अस्थाई कनेक्शन काट दिए। जब वह वापस लौटने लगे तो कनेक्शन काटे जाने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने टीम पर हमला कर दिया। कर्मियों की लाठी-डंडे से पिटाई की। जेई पंकज कनौजिया ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गांव में भेजकर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed