फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation recovered a bill of 3.40 lakh in the camps

शिविरों में विद्युत निगम ने वसूला 3.40 लाख का बिल

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation recovered a bill of 3.40 lakh in the camps
मैनपुरी। विद्युत निगम द्वारा ओटीएस योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में दो स्थानों पर विद्युत शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें कुल 3.40 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला गया। उपभोक्ताओं के बिल भी संशोधित किए गए।
विज्ञापन

रेड जोन में शामिल उपकेंद्र जोत क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मेगा शिविर में अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता और एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। शिविर से पहले घर-घर जाकर अवर अभियंता राकेश चंद्र ने लोगों को शिविर और ओटीएस योजना के बारे में जानकारी दी। कैंप में 50 लोगों ने ओटीएस के तहत बिल जमा किया। कुल 76 लोगों ने 2.50 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया। 20 लोगों के बिल संशोधित किए गए। बेवर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में आयोजित शिविर का अधीक्षण अभियंता ने निरीक्षण किया। यहां 30 लोगों ने कुल 90 हजार रुपये का बिल जमा किया। दोनों शिविरों में कुल 3.40 लाख रुपये बिजली विभाग ने वसूले।
विज्ञापन

बिजली चेकिंग की
भोगांव। मंगलवार को जेई वहीद अहमद के नेतृत्व में विद्युत टीम ने मोहल्ला रसूलाबाद, जुगिया, पड़ुआ रोड, छोटा बाजार, मोहल्ला पथरिया, मैनपुरी रोड पर चेकिंग की। बकाएदारों से ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील की। योजना की लोगों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed