फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation launched a campaign to stop theft, FIR on 126

विद्युत निगम ने चलाया स्पेशल रेड अभियान, 126 पर एफआईआर

Mon, 14 Jun 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation launched a campaign to stop theft, FIR on 126
मैनपुरी। विद्युत निगम की टीमों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में जिले भर में स्पेशल रेड अभियान चलाया। उप खंड अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 126 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह छह बजे रेड अभियान के लिए उप खंड अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों को रवाना किया गया। उप खंड अधिकारी पदम गर्ग के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला वंशीगौहरा, छपट्टी, गीतापुरम में रेड की गई। यहां 12 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। टीम में एसडीओ ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता रामसनेही, नवीन कुमार, श्याम किशोर, मनीष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी बेवर सुरेंद्र सिंह ने कस्बा में बिजली चेकिंग कर 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। उप खंड अधिकारी कुरावली संजीव यादव ने नगर में चेकिंग 12 घरों में, उप खंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र वर्मा ने कस्बे में चेकिंग कर 22 घरों में चोरी पकड़ी। उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला ने गांव भवानीपुर में 14 घरों में, उप खंड अधिकारी बरनाहल दिलीप भारती ने नगला राजा और दिहुली में दस घरों में चोरी पकड़ी। उप खंड अधिकारी सिविल लाइन ग्रामीण एंद्र कुमार शर्मा ने 34 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 126 लोगों के विरुद्ध विजिलेंस थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिजली चोरी रोकना बहुत जरूरी है। विद्युत चोरी अपराध है। अगर कोई भी चोरी करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अतुल अग्रवाल - अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed