फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity connection cuted in 2011, still bill are there

बिजली: कनेक्शन कटा 2001 में, बिल अब तक

Tue, 04 Aug 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Tue, 04 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
electricity connection cuted in 2011, still bill are there
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का कारनामा ऐसा कि 8 साल से उपभोक्ता चक्कर लगाते हुए परेशान हैं लेकिन  न मामला खत्म हो रहा है और न ही कोई कार्रवाई। 2001 में जिस कनेक्शन को काट दिया गया, उसका सवा तीन लाख रुपये का बिल अब तक जारी है। उपभोक्ता पर टोरंट के बिल में दक्षिणांचल का बकाया जमा करने को दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन


कटरा हाजी हसन, काला महल निवासी अशोक अग्रवाल आठ साल से परेशान हैं। उन्होंने साल 2004 में घर खरीदा, जिसकी विद्युत विभाग से पीडीसी (परमानेंट डिस्कनेक्शन) 2001 में ही हो चुकी थी। अशोक अग्रवाल के निवास पर पहले मौजूद कनेक्शन नंबर 464/036196 को 24 अक्तूबर 2001 में ही कटवा दिया था। नवल लाल वर्मानी के नाम से इस कनेक्शन पर दक्षिणांचल का 3,20,190 रुपये का बकाया बिल आया तो अशोक अग्रवाल चौंक गए। 8 साल से वह पहले दक्षिणांचल और अब टोरंट अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। अशोक अग्रवाल ने आगरा फोर्ट स्थित अधिशासी अभियंता को भी शिकायत दर्ज कराई है कि विद्युत कर्मचारी उन्हें बिल जमा करने के लिए धमका रहे हैं, जबकि पीडीसी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्हाेंने दक्षिणांचल के अधिकारियों से भी मुलाकात की है, लेकिन पीडीसी कनेक्शन के बाद बिल भेजने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो पाई। अशोक ऐसे अकेले उपभोक्ता नहीं है, जिनके पास पीडीसी के बाद भी बिल आ रहे हैं।  शहर में हजारों उपभोक्ता टोरंट और दक्षिणांचल के बीच ऐसे मामलों में चक्कर लगाकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed