फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity bill on mobile information about breakdown or power interruption will also be received

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: मोबाइल पर पहुंचेगा बिजली का बिल,  ब्रेकडाउन की सूचनाएं भी मिलेंगी

Fri, 24 Feb 2023 06:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 06:25 AM IST
सार

किसी भी समस्या के निस्तारण की सूचना व्हाट्सएप नंबर पर मिल जाएगी। ब्रेकडाउन या बिजली के बाधित होने की जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

विज्ञापन
Electricity bill on mobile information about breakdown or power interruption will also be received
बिजली का बिल - फोटो : Istock

विस्तार

एटा में अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी केवाईसी (नो योर कस्टमर) अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद बिजली बिल सहित अन्य जानकारी सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


शहर में 34 हजार के करीब बिजली के उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्तों के मोबाइल नंबर सहित ई-मेल आईडी की केवाईसी हो चुकी है। इससे उपभोक्ताओं को कई तरह की समस्याओं से निजात मिलेगी। वहीं विद्युत निगम को भी सुविधा मिलेगी। अभी उपभोक्ताओं का कहना होता है कि उन्हें बिजली का बिल समय से नहीं मिला। केवाईसी होने से मोबाइल नंबर पर बिजली के बिल का मैसेज पहुंचे जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा केवाईसी से सभी सुविधाएं हाईटेक हो जाएंगी। ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर अपडेट रहेगा। इससे कस्टमर केयर पर कॉल करने के दौरान उपभोक्ताओं को अपनी कनेक्शन की आईडी नहीं बतानी पड़ेगी। किसी भी समस्या के निस्तारण की सूचना व्हाट्सएप नंबर पर मिल जाएगी। ब्रेकडाउन या बिजली के बाधित होने की जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Kasganj: दारोगा ने खुद को क्यों मारा? आरोपी महिला बोली- पहले पति से कराया था तलाक, आरोप सुनकर अधिकारी भी हैरान

 


बिजली समस्या दर्ज कराने और निस्तारण में सहूलियत

अभी उपभोक्ता बिजली कटौती की शिकायत दर्ज कराता है, तो निगम के कर्मचारी को सही लोकेशन पता करने में समय लगाना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। केवाईसी होने से उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराएगा। जिस पर उसकी आईडी खोलकर देखी जाएगी। जहां पहले से पूरा विवरण उपलब्ध होगा।


ये बोले अधिशाषी अभियंता

अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि  शहर के 34 हजार उपभोक्ताओं को केवाईसी से जोड़ा गया है। अब उनके मोबाइल नंबर सहित ई-मेल आईडी पर बिजली बिल तथा अन्य जानकारी पहुंचेंगी। वहीं शिकायत दर्ज कराने पर तत्काल उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed