फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police sub inspector daroga committed suicide in kasganj know reason

Kasganj: दारोगा ने खुद को क्यों मारा? आरोपी महिला बोली- पहले पति से कराया था तलाक, आरोप सुनकर अधिकारी भी हैरान

Thu, 23 Feb 2023 04:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 04:54 PM IST
सार

दरोगा की आत्महत्या का मामला आरोपी महिला से पूछताछ करने के बाद उलझ गया है। महिला ने दरोगा की पत्नी होने का दावा किया है। उसने दरोगा से दो बेटियां होने की बात बताई है।
 

विज्ञापन
up police sub inspector daroga committed suicide in kasganj know reason
घटनास्थल पर मौजूद एसपी सौरभ दीक्षित व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की सोरोंजी कोतवाली में तैनात दरोगा त्रिमल सिंह ने बुधवार रात किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरोगा के भाई ने एक मोबाइल नंबर के हवाले से एक महिला पर दरोगा को प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में मोड़ तब आया जब महिला ने पूछताछ में मृतक की पत्नी होने का दावा किया है। महिला ने बताया कि दरोगा से उसकी दो बेटियां भी हैं। पुलिस मामले में आरोप और दावों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सोरोंजी कोतवाली में तैनात दरोगा त्रिमल सिंह निवासी चमरौला, थाना बरहन, आगरा ने सोरोंजी रोड पर आरटीओ ऑफिस के सामने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में दरोगा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


दरोगा के एक भाई हरिओम प्रकाश ढोलना थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। हरिओम प्रकाश ने सोरोंजी पुलिस को तहरीर देकर एक मोबाइल नंबर अकिंत करते हुए एक महिला पर आरोप लगाया कि महिला हाथरस जनपद के मुरसान कस्बा की रहने वाली है। वह काफी समय से उसके भाई पर अनैतिक दवाब डालकर ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने महिला पर स्पष्ट आरोप लगाया कि महिला की प्रताड़ना की वजह से भाई ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर बिना नाम दर्ज किए महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो महिला ने स्वयं को दरोगा की पत्नी बताया। महिला ने दावा किया कि वर्ष 2009 में दरोगा की तैनाती मुरसान में थी। तब से दरोगा उनके संपर्क में था। दरोगा ने उसके पूर्व पति से तलाक कराया और स्वयं उसे पत्नी बना लिया। दरोगा से महिला ने दो बेटियां होने का दावा किया। 


पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी महिला ने यह बात बताई। अब पुलिस इस मामले में आरोप और दावों की तहकीकात करने में जुटी है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। अभी तक जांच का कोई हल नहीं निकला है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि दरोगा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिस महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है उस महिला ने अपने आप को दरोगा की पत्नी बताया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed