{"_id":"5f888f008ebc3e9bcb6f18ac","slug":"electricity-abhiyan-kasganj-news-agr463856883","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चेकिंग अभियान- 30 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पकड़े गए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चेकिंग अभियान- 30 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पकड़े गए, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज के बिलराम गेट क्षेत्र में विद्युत चेकिंग करते विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मी व बिजिलें?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विद्युत विभाग लाइनलॉस रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। शहर का बिलराम गेट फीडर सर्वाधिक लाइनलॉस वाला फीडर है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में विद्युत विभाग की संयुक्त टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 30 उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत चोरी की जा रही थी। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 70 बड़े बकाएदारों द्वारा बिल जमा न करने पर विद्युत लाइन काट दी गई।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार के निर्देशन में बिलराम गेट फीडर के मोहल्ला मीट मार्केट पीर छल्ला में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस भी थी। 30 विद्युत उपभोक्ताओं के यहां विद्युत चोरी की जा रही थी जिनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। बकाएदारों के द्वारा विद्युत बिल का भुगतान न करने पर 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए।
अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बकाएदार अपना विद्युत बिल जमा करें। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी करने वाले सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी रोहित कनौजिया, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जेई दयाशंकर, कामरान, विश्वजीत, शैलेंद्र सारस्वत, सुबोध कुमार एवं विजिलेंस टीम के सदस्य व विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।