{"_id":"5f8dc4738ebc3e91b6410b48","slug":"electrical-department-engineer-audio-goes-viral-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'महिलाएं सैंडल मारें तो उसका दिमाग ठिकाने आएगा', बिजली विभाग के इंजीनियर का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'महिलाएं सैंडल मारें तो उसका दिमाग ठिकाने आएगा', बिजली विभाग के इंजीनियर का ऑडियो वायरल
Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
सार
- ऑडियो वायरल होने से बिजली विभाग में मची खलबली, अधीक्षण अभियंता ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा फोन पर एसडीओ के खिलाफ एक महिला को भड़काने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है। अधीक्षण अभियंता ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। इधर, एसडीओ और अधिशासी अभियंता ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं।
एक महिला ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण सत्यपाल सिंह को फोन किया, जिसमें वह सोरों के एसडीओ राजीव कुमार को लापरवाह बताते हुए अपना पक्ष रख रहीं थीं। फोन पर अधिशासी अभियंता भी एसडीओ को हठधर्मी बता रहे हैं। फोन की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत संदीप अग्रवाल ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है। दोनों को ही प्रथम दृष्टया दोषी माना है।

वायरल ऑडियो के कुछ अंश
महिला - कैसे हैं, आप ?
अभियंता- बस खाना खा चुका हूं, बिल्कुल ठीक हूं।
महिला - उस दिन हम आपके ऑफिस गए थे।
अभियंता- अच्छा, अच्छा।
महिला- राजीव से मेरा काम था, आप सही कह रहे थे उसे जूते लगने चाहिए।
अभियंता - नहीं-नहीं वह तो है ही हरामखोर?
महिला - आप सही कह रहे थे उसे दंड मिलना ही चाहिए़ ?
अभियंता- मैं तो बहुत लोगों से कह चुका हूं बहनजी कोई मेरी बात सुन ही नहीं रहा है।
महिला - आप बताइये क्या करना चाहिए?
अभियंता- जनता को उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा वह दूसरों के साथ करता है।
महिला - तो क्या ट्रांसफर कराना चाहिए।
अभियंता- हां, बिल्कुल यहां से बाहर जाए और ट्रांसफर होना चाहिए।
महिला- आप बताओ वहीं करना चाहिए जो आप कह रहे थे।
अभियंता- बिल्कुल दो चार महिलाएं जाएं इसको सैंडल मारे... इसके दिमाग ठिकाने आ जाएंगे।

'मेरे खिलाफ साजिश की गई है'
अधिशासी अभियंता ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने कहा कि आप गौर से ऑडियो सुनिए जिसमें महिला जबरन मुझसे एसडीओ के खिलाफ कुछ न कुछ कहलवाना चाह रही है। एसडीओ अपने काम के प्रति पूरी तरह लापरवाह हैं। मैं उन्हें कई बार आरोप पत्र दे चुका हूं, उन्होंने मिलकर साजिश रची है।
'उच्चाधिकारियों से कर चुका हूं शिकायत'
एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा मेरा उत्पीड़न लंबे समय से किया जा रहा है। ऑडियो जो वायरल हो रहा है उसमें स्पष्ट हो रहा है कि अधिशासी अभियंता मेरे खिलाफ दुर्व्यवहार कराने के लिए महिला को भड़का रहे हैं। मैं उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुका हूं।
अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने कहा कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है वह मुझे भी मिला है। मैंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। एसडीओ का ट्रांसफर मुख्य अभियंता ने सोरों से कासगंज कर दिया है।