{"_id":"665a1ea4cd4103aa480d1734","slug":"electric-wire-fell-on-a-young-man-who-was-watering-the-field-he-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118289-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में पानी लगा रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में पानी लगा रहे युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत
Sat, 01 Jun 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
करहल। नगला अतिराम में शुक्रवार की शाम खेत में पानी लगा रहे एक युवक पर एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र अनमोल यादव (24) शुक्रवार की शाम को खेत में पानी लगा रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का एक तार टूट कर वहां लगे आम के पेड़ पर गिर गया। केबल गिरने के बाद पेड़ की एक डाल टूट कर अनमोल के ऊपर आ गिरी। डाल में फंसी केबल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर अनमोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को अचेत पड़ा देख परिजन को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।