फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric poles will be installed in seven wards at a cost of Rs 18 crore

Agra News: सात वार्डों में 18 करोड़ की लागत से लगेंगे बिजली के खंभे

Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electric poles will be installed in seven wards at a cost of Rs 18 crore
सात वार्डों में 18 करोड़ की लागत से लगेंगे बिजली के खंभे
विज्ञापन


- रिवैंप योजना में 18 करोड़ से होगा काम



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के सात नए वार्ड की गलियां वर्ष 2024 के अंत तक रोशन होंगी। इन वार्ड की गलियों में 18 करोड़ की लागत से बिजली के खंभे लगाकर तार खींचे जाएंगे। विद्युत निगम सात नए वार्ड में शीघ्र ही रिवैंप योजना के तहत काम शुरू कराएगा।

नगर पालिका क्षेत्र में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्ड में संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, नगरिया, रामलीला मैदान, खरपरी शामिल हैं। यह वार्ड कई गांवों को शामिल करके बनाए गए हैं। इन गांवोंं की कई गलियों में बिजली के खंंभे तक नहीं हैं। इसके चलते गांवों की गलियों में हमेशा अंधेरा रहता है। विद्युत निगम ने रिवैंप योजना के तहत सात नए वार्ड में बिजली के खंभे लगाकर तार खींचने की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन


रिवैंप योजना के तहत बिजली की समस्या से सात वार्ड के लोगों को अब निजात मिलेगी। लोगों की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति भी भरपूर मिलेगी। रिवैंप योजना के तहत बिजली के तार और खंभे लगाए जांएगे। 2024 के अंत तक सात वार्ड में तार और खंभे लगाकर गांवों की गलियों को रोशन कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता और एसडीओ काम का सुपरविजन करेंगे। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत सात वार्ड में 18 करोड़ रुपये की धनराशि से विद्युत व्यवस्था का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed