{"_id":"653612f2d36564658c080374","slug":"electric-pole-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-agra-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बिजली के पोल में आग लगने से धू-धू कर जला, लोगों में फैली दहशत; सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बिजली के पोल में आग लगने से धू-धू कर जला, लोगों में फैली दहशत; सप्लाई बाधित
Mon, 23 Oct 2023 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:12 PM IST
सार
आगरा में बिजली के पोल में आग लगने से वह धू-धू कर जलने लगा। इससे लोगों में दहशत फैल गई और सप्लाई बाधित हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Agra: बिजली के पोल में आग लगने से धू-धू कर जला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह बिजली के पोल में आग लग गई। आग लगने से बिजली का पोल धू-धू कर जलने लगा। यह पोल एक घर की दीवार से सटाकर लगाया गया है। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
लोगों ने फोन करके आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई कटवाने के बाद आग पर काबू पाया गया। तार जल जाने से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां की है।
विज्ञापन