{"_id":"697bd10e57bdf7058706e25c","slug":"electric-pole-broken-by-vehicle-collision-agra-news-c-421-1-ira1001-478-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से टूटा विद्युत पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से टूटा विद्युत पोल
Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
लादूखेड़ा। लादूखेड़ा कस्बा के नगला मौहरे मोड़ के पास सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन के पोल में बृहस्पतिवार देर रात्रि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे संबंधित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने 12 घंटे बाद दूसरा विद्युत पोल लगाया। इसके बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विभाग के राम श्याम शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन