फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric Engine Train run On Kasganj-Mathura Railway Track

रेलयात्रियों के लिए खुशखबर, कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 29 Sep 2019 05:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Electric Engine Train run On Kasganj-Mathura Railway Track
इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन को हरी झंडा दिखाकर रवाना करते रेलवे के अफसर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज रेलवे के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बना है। पहली बार कासगंज जंक्शन से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन ने रफ्तार भरी है। रेलवे के अफसरों ने रविवार सुबह पूजन अर्चन के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कासगंज से आगरा के बीच दौड़ाई गई। 
विज्ञापन


मथुरा-कासगंज और कासगंज-कानपुर ट्रैक इलेक्ट्रिक कर दिया गया है। सीआरएस इस ट्रैक को फिट बता चुके हैं। गोरखपुर मुख्यालय से इस ट्रैक पर कासगंज से आगरा के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के निर्देश दिए। ट्रेन चलाने के लिए स्थानीय अफसरों ने सभी तैयारियां की थीं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह ट्रेन संख्या 55333 में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया गया। रेलवे डीएमई पॉवर पवन शर्मा, सीनियर डीजीएम आरपी वर्मा के अलावा अन्य अफसरों ने पहले पूजन अर्चन किया। इसके बाद निर्धारित समय सुबह 7:55 से 6 मिनट देरी से 8:01 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन आधा घंटा देरी से पहुंची ट्रेन

पहले तो कासगंज से ही यह ट्रेन 6 मिनट देरी से चलाई गई, लेकिन रास्ते में भी ट्रेन स्टेशनों पर देरी से पहुंची। आगरा पहुंचते-पहुंचते ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई। निर्धारित समय 12:35 के स्थान पर दोपहर 1:05 बजे ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेन में दो प्रशिक्षित ड्राइवर भेजे गए जिनमें ऐजाद अहमद और विजय वर्मा शामिल हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेन पर गार्ड देशराज मीणा भेजे गए। दो ड्राइवर, एक गार्ड पहले दिन ट्रेन को आगरा ले गए। अफसरों और रेल कर्मियों ने ड्राइवर गार्ड को बेस्ट ऑफ लक कहा।

स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि ट्रेन को उच्चाधिकारियों ने पूजन अर्चन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कासगंज स्टेशन की पुस्तिका में 29 सितंबर रविवार का दिन सदैव यादगार रखने के लिए दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed