फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric buses will start running in Mathura from Tuesday

खुशखबर: मथुरा में आज से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 04 Jan 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

मथुरा में इलेक्ट्रिक बसों का चलाए जाने का सपना अब जल्द साकार होने वाला है। चार जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल कार्यक्रम के तहत मथुरा समेत प्रदेश के सात शहरों में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

विज्ञापन
Electric buses will start running in Mathura from Tuesday
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदूषण कम करने और पेट्रोलियम पदार्थों की निर्भरता को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार से मथुरा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर बसों को अलग-अलग जिलों में अपने गंतव्य के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन


मथुरा के नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मथुरा के लिए शासन ने 12 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं, जिनमें से आठ बसें मथुरा पहुंच चुकी हैं। शुरुआत में इन बसों का संचालन के लिए दो रूट निर्धारित किए गए हैं। दोनों रूटों पर चार-चार बसें चलेंगी। इन बसों की यात्री क्षमता 42 सीटर है। 
विज्ञापन


यहां बनाए गए चार्जिंग प्वाइंट
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए नगर निगम ने वृंदावन स्थित दारूक पार्किंग व गोशाला के मध्य चार्जिंग प्वाइंट बनाया गया है। चार्जिंग प्वाइंट का उद्घाटन मंगलवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन बसों के चलने से शहर के वायु प्रदूषण में कमी के साथ ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा। बसों को हरी झंडी दिखाने का वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विभिन्न चैनल व यूट्यूब, सोशल मीडिया पर होगा। 

यह होगा मार्ग
- वृंदावन से अटल्लाचुंगी, बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड होते हुए राया तक। 
- दूसरा रूट वृंदावन से मसानी चौराहा नया बस स्टैंड औरंगाबाद होते हुए गोकुल तक। 

50 बसें मिलेंगी, महानगर में दौड़ेंगी
मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि मथुरा को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। फिलहाल आठ बसें मिल चुकी हैं। यह बसें मथुरा-वृंदावन के अलावा आसपास में संचालित की जाएंगी। जेनर्म की सीएनजी बसें गोवर्धन, बरसाना और देहात के अन्य क्षेत्र में संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed