{"_id":"5dc54c258ebc3e5b1e1e59c9","slug":"electric-bus-depot-will-be-built-in-runakata-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ताजनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां बनाया जाएगा डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ताजनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां बनाया जाएगा डिपो
Fri, 08 Nov 2019 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए रुनकता में जमीन की रजिस्ट्री पर शासन से मंजूरी मिल गई है। अब 6.67 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद यहां डिपो बनाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आगरा के लिए 100 बैटरी बसों की खरीद के लिए टेंडर भी हो गया है।
स्मार्ट सिटी के तहत आगरा में महानगर बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों का डिपो रुनकता में बनाए जाने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी।
इस जमीन की रजिस्ट्री के लिए शासन से मंजूरी मांगी गई थी। जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने के लिए गुरुवार को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही महानगर की एक सौ इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

जेनर्म करेगा बसों को संचालन
इन बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा मथुरा में भी 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जेनर्म करेगा। यहां वृंदावन रोड पर इलेक्ट्रिक बसों का डिपो बनाए जाने का प्रस्ताव है। मथुरा का नगर निगम प्रशासन जल्द ही इस पर फैसला करेगा। डिपो में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए विद्युत मीटर, टिन शेड समेत अन्य कार्य किए जाने हैं।
इसी माह होगी रजिस्ट्री
महानगर बस सेवा के महाप्रबंधक आरबीएल शर्मा ने कहा कि शासन ने रुनकता में इलेक्ट्रिक बसों के डिपो की जमीन की रजिस्ट्री की मंजूरी दे दी है। इसी माह में रजिस्ट्री कराने के बाद डिपो के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। बसों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।