फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elections contested for the first time, voters supported

Agra News: पहली बार लड़ा चुनाव, मतदाताओं ने दिया साथ

Tue, 23 Apr 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elections contested for the first time, voters supported
पहली बार लड़ा चुनाव, मतदाताओं ने दिया साथ
विज्ञापन

संसद में आवाज उठाने के लिए भेजे नौ सांसद



पंकज मिश्र
मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट से मतदाताओं की उम्मीद पर खरे उतरे नौ नेता पहली बार में ही चुनाव लड़कर संसद तक पहुंचे। पहली बार में ही उन्होंने जनता का भरपूर विश्वास जीता। छह नेताओं पर तो मतदाताओं ने एक नहीं कई बार भरोसा जताया। जबकि दो नेताओं ने मैनपुरी लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव ही नहीं लड़ा।

लोकसभा सीट के मतदाताओं का मिजाज हमेशा एक सा नहीं रहा है। जिस पर दिल आया उस पर भरपूर प्यार लुटाया है। सांसद बनने के लिए पहली बार चुनाव लड़े नेताओं को दिल्ली तक भेजा है। बाहरी नेताओं को पसंद करके स्थानीय नेताओं को ठुकराया है। कांग्रेस का जब परचम लहराता था तो कांग्रेस के नेताओं को संसद भेजा। हवा बदली तो कांग्रेस विरोधी नेताओं को ताज पहना दिया। पहली बार में दिल्ली पहुंचे नेताओं में से दो नेताओं ने दोबारा मैनपुरी लोकसभा सीट पर दावेदारी नहीं की।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो मतदाताओं ने जिसे पसंद किया उसका भरपूर साथ दिया। राम लहर और मोदी लहर में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया। स्थानीय के अलावा बाहरी नेताओं को भी पसंद किया। मतदाताओं ने इटावा के रहने वाले नेताओं पर सबसे ज्यादा भरोसा जताकर पहली बार में ही उनके सिर पर सेहरा बांध दिया। 40 साल से बाहरी नेता ही मतदाताओं की पसंद बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पर किया ज्यादा भरोसा

लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के मतदाताओं ने दोबारा भी कई सांसदों पर भरोसा किया है। बादशाह गुप्ता पर दो बार, महाराज सिंह यादव पर दो बार, बलराम सिंह यादव पर तीन बार, उदयप्रताप सिंह यादव पर दो बार तथा मुलायम सिंह यादव पर पांच बार विश्वास जताया। मुलायम सिंह यादव को लगातार चार बार जिताकर संसद में भेजा है। मुलायम सिंह यादव तो पहली बार में ही केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री तक बने हैं।

------------

वर्ष सांसद दल

1952 बादशाह गुप्ता कांग्रेस

1957 बंशीदास धनगर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

1967 महाराज सिंह यादव कांग्रेस

1977 रघुनाथ सिंह वर्मा जनता पार्टी

1984 बलराम सिंह यादव कांग्रेस

1989 उदयप्रताप यादव जनता दल

1996 मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी

2004 उपचुनाव धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी

2014 उपचुनाव तेजप्रताप यादव समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed