{"_id":"605b80148ebc3e592368fc02","slug":"election-voting-voter-panchayat-chunaav-election-commission-panchayat-chunav-reservation-mainpuri-news-agr4859240131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों के निस्तारण की कवायद शुरू, 26 को आएगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों के निस्तारण की कवायद शुरू, 26 को आएगी अंतिम सूची
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय में अनंतिम आरक्षण सूची पर आईं आपत्तियों का निस्तारण करते डीपीआरओ और अपर मुख्य ?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अनंतिम आरक्षण सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण का काम बुधवार से शुरू हो गया। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दिन भर अधिकारी और कर्मचारी आपत्तियों का अध्ययन कर उनका निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार करने में जुटे रहे। 26 मार्च को प्रशासन आरक्षण की अंतिम सूची जारी करेगा।
जिले में 20 मार्च को पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की गई थी। 23 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने के बाद बुधवार से ही इन पर निस्तारण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए डीपीआरओ स्वामीदीन के नेतृत्व में एडीपीआरओ रोहित कुमार, सभी एडीओ पंचायत और कर्मचारी दिन भर जुटे रहे। जिला पंचायत संबंधी आपत्तियों के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तपेश चंद्र वर्मा भी जुटे रहे। शासन के आदेश के अनुसार 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम आरक्षण सूची का काम पूरा कर लेना है। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
हर आपत्तिकर्ता को मिलेगा लिखित जवाब
पंचायत राज विभाग अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने वालों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना चाहता है। इसलिए सभी आपत्ति दर्ज कराने वालों को अलग-अलग लिखित में साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे आपत्तिकर्ताओं के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
- आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन पर अंतिम आरक्षण सूची फाइनल की जाएगी। लोगों के लिए 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।