फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election

प्रधान पद का उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 66.59 प्रतिशत मतदान

Sun, 07 Jul 2019 08:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
election
टूंडला के इमलिया बूथ का निरीक्षण करते डीएम चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल - फोटो : TUNDLA
टूंडला। ग्राम पंचायत पचोखरा में शनिवार को प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। एडीजी, डीएम और एसएसपी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। मतदान 66.59 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन


टूंडला तहसील की ग्राम पंचायत पचोखरा में ग्राम प्रधान की मौत हो जाने पर प्रधान पद रिक्त चल रहा था। उपचुनाव सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बारिश के कारण सुबह 10 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत मतदान ही हो सका था।
विज्ञापन

एडीजी अजय आनंद, डीएम चंद्र विजय, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण तरीके से हुआ है। एसडीएम रामहर्ष मौर्य ने बताया कि 66.59 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी शुक्रवार सायं को ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थी। बरसात के चलते विद्युत लाइन में आए फाल्ट के चलते रात भर बिजली नहीं आई।
पचोखरा मतदान केंद्र पर पुलिस प्रत्याशियों के बूथों पर लगाए एजेंटों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई इस बीच पुलिस ने उन एजेंटों को मतदान केंद्रों से बाहर कर दिया। इसको लेकर प्रत्याशियों ने विरोध दर्शाया। पुलिस का कहना था कि एजेंट प्रत्येक मतदाता को रोक रहे थे। अगर कोई फर्जी मतदाता है तो उसी को रोकना चाहिए था।
किस वार्ड में कितने पड़े वोट-
वार्ड नंबर एक में 503 में 288 वोट
वार्ड नंबर दो 499 में से 278 वोट
वार्ड नंबर तीन में 450 में से 222 वोट
वार्ड नंबर चार में 600 में से 308 वोट पडे़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed