{"_id":"5e399efa8ebc3ee61d7f9e98","slug":"election-today-cuonting-mainpuri-news-agr42792436","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटियों से आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटियों से आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
04एमएनपी-33- किशनी ब्लॉक में मतपेटिकाओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
किशनी/बरनाहल। किशनी और बरनाहल ब्लॉक की दो ग्रामसभाओं में तीन फरवरी को प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के मतदान की मतगणना पांच फरवरी को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। मतगणना कराने केे लिए प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं कर ली हैं। सुरक्षा केे लिहाज से ब्लॉक मुख्यालयों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विकासखंड किशनी की ग्रामसभा हिरौली और विकास खंड बरनाहल की ग्रामसभा इकहरा में प्रधान पद रिक्त होने के कारण तीन फरवरी को संबंधित ग्रामसभाओं में उपचुनाव कराया गया था। मतदान कराने केे बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच विकासखंड कार्यालय में रखा गया है। मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात है। पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से ब्लॉक किशनी के सभागार में ग्रामसभा हिरौली और ब्लॉक बरनाहल के सभागार में ग्रामसभा इकहरा के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू होगी। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एसपी ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों ब्लॉक मुख्यालयों पर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।