फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election mlc

मतगणना: फोन पर पल-पल की अपडेट लेते रहे समर्थक

Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
election mlc
मैनपुरी। खंड शिक्षक और खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को नवीन मंडी आगरा में मतगणना हुई। मतगणना का हाल जानने के लिए दिनभर समर्थक अभिकर्ताओं को फोन करते रहे। फोन पर ही वे पल-पल की अपडेट लेते रहे। हालांकि शाम तक परिणाम न आने से वे मायूस नजर आए।
विज्ञापन

एक दिसंबर को जिले के 12 मतदान केंद्रों पर स्थित 36 बूथों पर खंड शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद मतगणना के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह से ही प्रत्याशी और समर्थक आगरा स्थित मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। 12 जिलों से आई मतपेटिकाओं की मिक्सिंग के बाद दोपहर बाद मतगणना शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मतगणना में अपने प्रत्याशी को मिले वोटों की जानकारी करने के लिए लोग उत्सुक रहे। इसके लिए वे लगातार अभिकर्ताओं व मतगणना स्थल पर मौजूद समर्थकों से संपर्क करते रहे। कभी प्रत्याशी के आगे होने की सूचना मिलती तो कभी पीछे होने की। इससे समर्थकों के चेहरों के भाव बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से भी शिक्षक निर्वाचन में धर्म सिंह भदौरिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनके बारे में जानने की भी शिक्षकों व अन्य लोगों में उत्सुकता रही। हालांकि देर शाम तक मतगणना पूर्ण न होने से परिणाम जारी नहीं हो सके।

डीएम और एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों की है ड्यूटी
आगरा में चल रही खंड शिक्षक और खंड निर्वाचन की मतगणना में जिले से भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अलावा उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज यादव के अलावा कोषागार के अधिकारी और कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed