{"_id":"620fe17160a96501cb73395d","slug":"election-campaign-mass-communication-kasganj-news-agr524754412","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने झोंकी चुनाव प्रचार में ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने झोंकी चुनाव प्रचार में ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को सायं 6 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाकर चुनाव प्रचार किया।
भाजपा के अलग अलग नेताओं की टोलियां जुटी रहीं प्रचार में
कासगंज। कासगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत के समर्थन में नेताओं की टोलियां प्रचार में जुटी नजर आईं। उत्तराखंड से आए भाजपा नेता श्याम अग्रवाल ने बाजार के इलाके में भाजपा नेताओं के साथ भ्रमण करके जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, प्रमोद जाजू, कुमकुम वार्ष्णेय, डा. शशिलता चौहान, नवल कुलश्रेष्ठ, अरविंद अग्रवाल, सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता, मनोज सिंघल, विनोद गुप्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा के कासगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने ग्रामीण इलाकों में रोड शो कर वोट मांगे। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला चुनाव प्रभारी हर्षवर्धन आर्य व पार्टी के नेता जुटे रहे। अमांपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने समर्थकों ने ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में वोट मांगे। पटियाली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत चुनाव प्रचार में लगाई।
सपा ने रोड शो कर मांगे वोट
कासगंज। सपा के कासगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मानपाल सिंह ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे। बिलराम गेट से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो ने सर्कुलर रोड पर भ्रमण किया। उसके बाद आंबेडकर तिराहे से सोरोंजी गेट तिराहे पर प्रवेश किया। इस दौरान पार्टी के समर्थक व कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। रोड शो बारहद्वारी, नदरई गेट होता हुआ नगर के अन्य इलाकों में पहुंचा। जहां लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस दौरान अजय चतुर्वेदी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, देव प्रकाश, अविनाश वर्मा, विजय अविरल, राजवीर राणा, अजंट सिंह यादव, मानपाल मिनी, नवनीत राजपूत मौजूद रहे। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यभान शाक्य ने अंतिम दिन तेजी से चुनाव प्रचार कर वोट मांगे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह यादव, हृदेश पाल, ओमपाल सिंह बघेल, अकील अहमद, गौरव मिश्रा, रामगोपाल बघेल, आले हसन, टिंकू शाक्य मौजूद रहे। पटियाली विधानसभा की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने अपने समर्थकों और नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने लोगों से सपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
बसपा ने भी अंतिम दिन चुनाव प्रचार में लगाया जोर, मांगे वोट
कासगंज। कासगंज में बसपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ ने बसपा नेताओं के साथ शहरी व ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। बसपा जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती, बसपा नेता कमल बौद्ध, डीपी राना, मौलाना हसन रजा, मौलाना शाकिर, मौलाना मोहम्मद मियां, निहाल अहमद, इशरार अहमद, इरशार, शहजाद, सोनू भारती, राजेंद्र गौतम, अमरनाथ साथ रहे। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी सुभाष शाक्य ने भी रोड शो किया। उनके रोड शो में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने भ्रमण करके वोट मांगे। विधानसभा के मोहनपुर सहित अन्य इलाकों में रोड शो ने भ्रमण किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह शाक्य, रामप्रकाश प्रधान, राकेश शाक्य, डा. क्षत्रपाल, देवेंद्र सिंह, भूप सिंह शाक्य, दिनेश, गोपी चंद्र प्रधान मौजूद रहे। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने क्षेत्र में रोड शो करके वोट मांगे। बसपा कार्यकर्ता व समर्थक पूरे उत्साह के साथ रोड शो में निकले और वोट देने की अपील की। बसपा प्रत्याशी नीरज मिश्रा ने विकास के नाम पर वोट की अपील की। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता व उनके समर्थक रोड शो में शामिल रहे। पटियाली नगर पंचायत की चेयरमैन डा. शशि मिश्रा ने वोट की अपील की। इस दौरान यामीन कुरैशी,पवन गौतम,राहुल तिवारी, मुईस मुखिया,जितेंद्र मिश्रा,महावीर सिंह,नोशे कुरैशी,राजू पाण्डेय, गब्बर कुरैशी मौजूद रहे।

कासगंज में रोड शो करके वोट मांगते कासगंज विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मानपाल सिंह- फोटो : KASGANJ