{"_id":"6a52a56fdf3a60366c0b196e","slug":"elderly-woman-on-motorcycle-dies-son-injured-in-clash-between-bulls-agra-news-c-25-1-agr1008-1106690-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांड़ों की लड़ाई में बाइक सवार वृद्धा की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांड़ों की लड़ाई में बाइक सवार वृद्धा की मौत, पुत्र घायल
Sun, 12 Jul 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो वृद्धा प्रेमा देवी स्रोत परिजन
फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार को दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते एक बाइक से टकरा गए। बाइक सवार बेटा और बुजुर्ग मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में बुजुर्ग मां ने दम तोड़ दिया।
परिजन के मुताबिक, कुतकपुर साहब थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद निवासी चतुर सिंह पुत्र भोगीराम निवासी अपनी मां प्रेमा देवी(70) वर्ष के साथ फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बड़ी बसई से वापस घर लौट रहे थे। वाजिदपुर पर दो सांड़ आपस में लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग प्रेमा को स्थानीय लोगों ने फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से वृद्धा को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां प्रेमा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।