फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly woman murder in mainpuri

65 वर्षीय महिला की हत्या, चेहरे और हाथों पर चोट के निशान, खेत में पड़ी मिली लाश

Thu, 20 Sep 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 20 Sep 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
elderly woman murder in mainpuri
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव नगला भूटा निवासी महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। एसपी सहित आला अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।  
विज्ञापन


घटना बिछवा थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी महिलाएं सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर कांस लेने के लिए गई थीं। इन महिलाओं ने गांव की ही 65 वर्षीय केशरानी पत्नी अमर सिंह लोधी का शव पड़ा देखा। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला की हत्या उनकी ही साड़ी से गला घोंटकर की गई। महिला के चेहरे और हाथों में भी चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि महिला बुधवार शाम से घर से लापता थीं। बेटे ने बताया कि पड़ोस के गांव में उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसने सोचा मां वहीं गई होंगी, इस कारण उनकी तलाश नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ प्रयांक जैन सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर बुलाया गया। हत्या क्यों और किसने की है परिजन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।
 
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। जल्द ही हत्या करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मृतका के बेटे सहदेव सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed