फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly woman hurt by electricity bill took off her sari and made a noose noise in electricity problem solutio

UP: बिजली के बिल से आहत हुई बुजुर्ग महिला, साड़ी उतारकर बनाया फंदा...विद्युत समस्या समाधान शिविर में मचा शोर

Sat, 11 Jan 2025 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 03:26 PM IST
सार

विद्युत समस्या समाधान शिविर में आई बुजुर्ग महिला ने हंगामा कर दिया। उसने बिल बकाया की राशि को लेकर साड़ी उतार दी और फंदा लगाने का प्रयास किया। उसे बमुश्किल शांत कराया गया। 

 

विज्ञापन
Elderly woman hurt by electricity bill took off her sari and made a noose noise in electricity problem solutio
महिलाओं ने कर दिया हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिजली के बकाया बिल के कारण उत्पीड़न से तंग आकर महिलाओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में लगे कैंप में हंगामा किया। काजीपाड़ा की एक महिला ने फंदा लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका। महिलाओं ने धरना देते हुए जाम भी लगाया। डीएम के आने पर उन्हें घेरकर समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन





 

दक्षिणांचल और टोरंट पावर के बकाया बिलों की नोटिस से लोग परेशान हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट में लगाए गए कैंप में लोगों को पर्ची देकर बिल जमा करने को कहा गया। इस पर महिलाएं भड़क गईं। कहा कि कैंप में भी वही जवाब है, किसी और का बिल वह क्यों भुगतें। इसी दौरान काजीपाड़ा की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से नोकझोंक हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने साड़ी उतारकर फंदा डालने की कोशिश की। उसका कहना था कि पांच लाख रुपये के बकाया का नोटिस दिया गया है, जबकि बिजली कनेक्शन कटे एक साल हो गया। महिलाओं ने गेट पर ही धरना दिया और पुलिस की एक न सुनी। हालांकि समस्या का समाधान न होने पर निराश लौट गईं। कैंप में विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी नितीश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

अधिकारियों ने रुपये जमा कराने को कह दिया। महिलाओं का कहना था कि उनकी लाइट कटे हुए महीनों को गए। वे मजदूरी करने वाले लोग हैं, पांच लाख रुपए का भुगतान कैसे करेंगे। पता भी नहीं है कि ये बकाया कब का है। जब से टोरंट का मीटर लगा है, तब से बिल का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed