{"_id":"6ad65c1ab62e5bb58e093dd3","slug":"elderly-man-dies-by-suicide-by-hanging-himself-at-de-addiction-center-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र में मिली वृद्ध की लाश: बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ था शव, परिजन ने उठाए माैत पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र में मिली वृद्ध की लाश: बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ था शव, परिजन ने उठाए माैत पर सवाल
Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:37 PM IST
सार
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजन ने माैत पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के निखिल पैराडाइज स्थित ओम नशा मुक्ति केंद्र में शनिवार शाम को 72 वर्षीय गांव चौकड़ा, बरहन निवासी धर्मेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें पांच महीने पहले भर्ती कराया था। उनका शव बाथरूम की खिड़की से लटका हुआ मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने मृत्यु पर केंद्र की सुरक्षा पर सवाल उठाए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि परिजन ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। घटना की जानकारी पर मृतक के पौत्र सुमित पहुंचे थे। उन्होंने पंचनामा भरने की कार्रवाई की। उधर, गांव गांव चाैकड़ा निवासी मृतक के भतीजे गजेंद्र सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।