फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly couple sought euthanasia from DM mainpuri

जिलाधिकारी से बुजुर्ग दंपती ने की इच्छामृत्यु की मांग, बिजली विभाग की कारस्तानी से हैं परेशान

Tue, 24 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple sought euthanasia from DM mainpuri
पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विद्युत विभाग की कारस्तानी से परेशान बुजुर्ग दंपती ने जिलाधिकारी से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। बुजुर्ग दंपती ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़ित दंपती का कहना है कि 22 साल पहले जिस नलकूप का कनेक्शन काट दिया गया था, अब उसी कनेक्शन पर विद्युत विभाग ने पांच लाख की आरसी जारी कर दी है। कलक्ट्रेट परिसर में रोते हुए पहुंचे दंपती ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी वृद्ध दयाराम के पिता मेवाराम की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु से पूर्व एक दिसंबर 1988 में निजी नलकूप का कनेक्शन कराया था। करीब 22 वर्ष पूर्व पूरा बिल जमा करने के बाद उनके द्वारा कनेक्शन कटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दफ्तर में दिया प्रार्थना पत्र

वृद्ध दयाराम के अनुसार 15 वर्ष पूर्व नलकूप का कच्चा कमरा भी गिर गया। अब विद्युत विभाग की ओर से 5.32 लाख की आरसी जारी कर दी है। कई बार सुधार के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 

मानसिक रूप से परेशान हो चुके वृद्ध दंपती सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गरीब परिवार को अगर न्याय नहीं दिला सकते तो इच्छामृत्यु की अनुमति ही दे दो।

इस संबंध में एसडीओ किशनी सत्य नरायन ने कहा कि अभी तक इस संबंध में किसी ने भी मुझसे शिकायत नहीं की है। दंपती अपने दस्तावेज दिखाएं, विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed