{"_id":"5ebec4588ebc3e90586e6a5e","slug":"elctricity-mainpuri-news-agr441917553","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में रुला रही अघोषित बिजली घटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में रुला रही अघोषित बिजली घटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। लॉकडाउन और गर्मी में बिजली कटौती क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
कटौती का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। करीब आठ से दस घंटे तक बिजली की अनवरत कटौती जारी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सुधार की मांग की है।
गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते भी लोग अपने घरों में हैं।
ऐसे में बिजली आपूर्ति सही रहना बेहद जरूरी है लेकिन बरनाहल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती लोगों को रुला रही है। लगभग आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है।
सुबह सात बजे ही लाइट चली जाती है तो दोपहर में कभी 12 तो कभी एक बजे आती है।
वहीं शाम को सात बजे ही फिर लाइट चली जाती है, जो कम से कम तीन घंटे गायब रहती है।
इतना ही नहीं रात को 12 बजे फिर लाइट काट दी जाती है।
सुबह जहां पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है तो वहीं रात में नींद भी नहीं मिल पा रही है।
लोगों ने जिलाधिकारी ने बिजली आपूर्ति निर्बाध कराने की मांग की है। मांग करने वालों में बीनेश कुमार, विजेंद्र कुमार, पिंकू यादव, सिंटू, धर्मेंद्र कुमार, आदेश कुमार, गोलू, पारितोष आदि शामिल हैं।
मामले में अवर अभियंता जयदयाल का कहना है कि आंधी के चलते तीन दिन का आपूर्ति में समस्या आई थी। लाइनों को सही कराने के आपूर्ति बंद करनी पड़ रही थी। अब ऐसी समस्या नहीं आएगी।